मणिपुर : चुराचांदपुर में ड्रग्स पर बड़ा वार, 5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

Ad

इंफाल, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सिंगनगाट थानाक्षेत्र के बोलकोट से ये गिरफ्तारियां की गईं।

बयान के अनुसार, आरोपियों की पहचान एम बुआंगमुन गांव के नेंगमुआनलाल एवं गिनलामथांग गुइते और हरियाणा के गुरुग्राम निवासी हांगखानलियन के रूप में हुई है। उनके पास से 5.43 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

यह भी पढ़े : दिल्ली: करोल बाग फायरिंग में एक घायल, हत्या प्रयास केस दर्ज

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, पुलिस ने 20 अप्रैल को चुराचांदपुर जिले के सैदान गांव में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया था और उसके पास से 11.7 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button