मारुति विक्टोरिस : नई कॉम्पैक्ट एसयूवी में कई सारे नए फीचर्स

मारुति सुजुकी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी विक्टोरिस को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2023 में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा के बाद मारुति की दूसरी मिड-साइज एसयूवी है। इसे कंपनी के एरिना डीलरशिप नेटवर्क बेचा जाएगा। कंपनी ने इसकी शुरूआती एक्स-शोरुम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी है।

इसे 6 वैरिएंट्स में पेश किया गया है। स्लीक एक्सटीरियर डिजाइन और मॉर्डन इंटीरियर के साथ विक्टोरिस में कई सारे नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें बड़ी टचपीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले हाइब्रिड और सीएनजी ऑप्शन के साथ लेवल 2एडीएस सेफ्टी फीचर भी शामिल है। 1.5 लीटर 4 सिलेंडर इंजन, जो 103एचपी पॉवर देता है। यह 5 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

ऑटोमैटिक वर्जन में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी है, जो इसे ऑफ रोड के लिए तैयार बनाता है। इंफोटेनमेंट में 10.25 इंच टचपीन है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करती है। 8 स्पीकर साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस के साथ आता है, साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी है।

यह भी पढ़े: नई रिफ्रेश्ड वॉल्वो एक्ससी60 लॉन्च : अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और सेफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button