मारवाड़ी युवा मंच का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आज से
हैदराबाद, मानव सेवा ही मानव सेवा के उद्देश्य व विकलांग विहीन हो राज्य हमारा लक्ष्य के साथ मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर हैदराबाद द्वारा 18 से 25 जनवरी 2026 तक फीलखाना स्थित विष्णु फायर वर्क्स के प्रांगण में दिव्यांगों के हितार्थ आठ दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा।
यहां मंच द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन, अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच, आंध्र प्रदेश तेलंगाना प्रांतीय अध्यक्ष मनीष नाहर, विष्णु फायर वर्क्स के मालिक पुरुषोतमदास सुगंधी उपस्थित रहेंगे। इस शिविर के मुख्य संयोजक इन्द्र मेहता ने बताया कि भामाशाहों की सहायता से दिव्यांगों के अंग प्रत्यारोपण पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेंगे।

यह भी पढ़े: संशोधित स्पीड पोस्ट शुल्क आज से प्रभावी
अभी तक 350 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया है। शहर के प्रमुख स्थलों पर शिविर के पंजीकरण हेतु जानकारी सहित बैनर लगाये गए हैं। हाथ व पैर दोनों के लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध रहेंगे। अध्यक्ष महेन्द्र भंडारी ने नगरवासियों से आपके आसपास किसी असहाय व निर्धन दिव्यांग को निःशुल्क सेवा का लाभ लेने हेतु जरूर शिविर तक पहुंचाने में सहायता करने या राजेश जैन व धीरज जैन से संपर्क करने की अपील की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



