गौ टेक-गौ महाकुम्भ 2026 को लेकर हुई बैठक

हैदराबाद, गौ टेक-गौ महाकुंभ 2026 को लेकर गगन पहाड़ स्थित क्लार्क्स इन कन्वेंशन सेंटर में आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जीसीसीआई के संस्थापक अध्यक्ष, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वल्लभभाई कथीरिया की अध्यक्षता में हैदराबाद में 7 से 10 जनवरी, 2026 तक गौ टेक-गौ महाकुम्भ 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

अवसर पर गौ टेक-गौ महाकुंभ के प्रमुख अधिकारियों, विशेषज्ञों और आयोजकों ने इसकी रूपरेखा, मुख्य आकर्षण तथा आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। गौ टेक-गौ महाकुंभ की थीम गौ-आधारित उद्यमिता, जैविक कृषि और आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा देना, गौपालक, किसानों और स्टार्टअप्स के लिए विशेष सत्र नवाचार, प्रशिक्षण और तकनीकी प्रदर्शन करना है।

व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौ महाकुंभ का प्रचार-प्रसार, प्रदर्शनी और स्टॉल प्रबंधन गौ-आधारित उत्पाद एवं उद्यमिता, कृषि, पशुपालन और जैविक उत्पादों से जुड़े विभिन्न स्टॉल व प्रदर्शनी की योजना बनाई गई। साथ ही भारत सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों, वैज्ञानिकों और अनुसंधान संस्थानों को आयोजन में शामिल किया जाएगा। पूरे देश से गौ टेक और उद्यमिता से जुड़े प्रतिनिधि लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

गौ टेक-गौ महाकुंभ: गौ आधारित विकास की दिशा

यह वैश्विक सम्मेलन गौ आधारित वैश्विक शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी जीसीसीआई और हैदराबाद की विभिन्न गौ सेवा संस्थाओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने बताया कि गौ टेक-गौ महाकुंभ रूपी वैश्विक शिखर सम्मेलन गौ आधारित अर्थव्यवस्था के माध्यम से भारत को हरित, समृद्ध एवं शाश्वत विकास की तरफ अग्रसर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 17 शाश्वत विकास लक्ष्यों को गौ आधारित समाधान द्वारा साकार करने की दिशा में एक अनूठी पहल है। कथीरिया ने बताया कि गौ टेक-गौ महाकुम्भ एक राष्ट्रीय अभियान की तरह है, जिसमें गौ आधारित उद्योग न सिर्फ रोजगार और पर्यावरण का समाधान बनेंगे, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाने का माध्यम भी बनेंगे।

साथ ही गौपालकों, गौशालाओं, गौ उद्यमिता को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाना है, ताकि गाय को बचाया जा सके और गौ उद्यमिता और जैविक खेती को बढ़ावा मिले। गौ टेक-गौ महाकुंभ को हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के बाद गौ आधारित उद्यमिता रूपी ब्राउन क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। गौ आधारित उद्यमिता क्रांति के सूत्रपात के रूप में होने जा रहे इस वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के मंच से देशभर में विकसित गौ उद्यमिता तकनीक, गौ उत्पाद मशीनरी, उत्पादों का डेमोस्ट्रेशन, गौ ज्ञान, गौ विज्ञान, गौ आधारित आध्यात्मिक जीवन संस्कृति से युवा पीढ़ी, उद्योग जगत, सरकारों और नीति निर्धारकों को अवगत करवाया जाएगा। इससे पहले 2023 में गुजरात के राजकोट में गौ टेक का आयोजन किया गया था, जिसे देशभर में सराहा गया। आगामी 30 मई से 2 जून तक जयपुर में गौ टेक-गौ महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज रिकाबगंज शाखा के चुनाव 1 को

गौ टेक-गौ महाकुंभ: गौ आधारित उद्योगों में अवसर

डॉ. कथीरिया ने बताया कि गौ टेक-गौ महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल जैसे राष्ट्रीय अभियानों को धरातल पर उतारने का एक प्रभावी प्रयास है। इस आयोजन के दौरान राजस्थान गो सेवा परिषद, बीकानेर द्वारा पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी और सुनील मान सिंह को राष्ट्रीय गौ उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान की धरती पर गौ महाकुम्भ के रूप में नई शुरुआत है।

जीसीसीआई के सचिव अमिताभ भटनागर ने बताया कि गाय से जुड़े उद्योगों में अरबों रुपयों की संभावनाएँ हैं। इनसे लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है। गौ टेक-गौ महाकुम्भ-2025 में गाय आधारित करोड़पति कैसे बनें? विषय पर विशेष सत्र रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जयपुर समेत पूरे राजस्थान के युवाओं के जीवन को एक नई दिशा देने वाला अनुभव होगा।

जो लोग सिर्फ दूध को ही गाय का उत्पादन मानते हैं, वह जान सकेंगे कि गोबर, गौमूत्र, पंचगव्य और गाय से जुड़े अन्य क्षेत्र कैसे वैश्विक उद्योग बन सकते हैं। समापन कार्यक्रम के अंतिम दिन गौ समाधान घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें गौ आधारित अर्थव्यवस्था, नीति सुधार, रोजगार के अवसर, पर्यावरण समाधान और ग्रामोदय का पूरा रोड मैप प्रस्तुत किया जाएगा। इसे सरकार, नीति आयोग, विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भेजा जाएगा।

लव फॉर काऊ फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किए गए नेता

लव फॉर काऊ फाउंडेशन की ओर से पूर्व केन्द्राय मंत्री डॉ. वल्लभभाई कथीरिया, क्लार्क्स इन कन्वेशन एवं एस.एन.सी. कन्वेंशन ग्रुप के प्रताप भाई जड़ेजा का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। गौ टेक-गौ महाकुम्भ आयोजक मंडल ने नामपल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं संगठन मंत्री चंद्रशेखर से इस संदर्भ में मुलाकात कर विस्तृत चर्चा करते हुए जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का निवेदन किया गया। जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित होने वाले इस आयोजन को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया तथा जयपुर कार्यक्रम में भी सहभागिता होने का आश्वासन दिया।

प्रतापभाई जड़ेजा ने अपनी ओर से तन, मन व धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं गोवत्स फाउंडेशन, गौभक्त नरेन्द्र गोयल ने हर संभव सहायता करने का विश्वास दिलाया। एफटीसीसीआई के अध्यक्ष सुरेश सिंघल से इस संदर्भ में भेंट कर सहयोग करने का निवेदन किया गया।

बैठक में क्लार्क्स इन कन्वेशन एवं एस.एन.सी. कन्वेशन ग्रुप के प्रताप भाई जड़ेजा के आतिथ्य एवं सहयोग से आयोजित बैठक में गौ टेक-गौ महाकुम्भ के पदाधिकारियों समेत लव फॉर काऊ फाउंडेशन के चेयरमैन जसमत पटेल, फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुरेश सिंघल, प्रमुख समाजसेवी नरेन्द्र गोयल, आर.जी.ए. शिक्षा न्यास के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल, भारतीय प्राणी मित्र संघ अध्यक्ष जैन रत्न जसराज श्रीश्रीमाल, गोवत्स फाउंडेशन अध्यक्ष मुरली मनोहर पलोड़, बद्रीविशाल लोया, गोपालदास सारड़ा, जीसीसीआई के सचिव अमिताभ भटनागर, प्राणी मित्र रमेश जागीरदार मेमोरियल फाउंडेशन के मंत्री रिद्धीश जागीरदार, ऑल इंडिया ओल्ड टेम्पल रिनोवेशन ट्रस्ट के चेयरमैन आर.के. जैन, ध्यान फाउंडेशन गौशाला के अध्यक्ष दीपक विजयवर्गीय, अखिल भारत गौ सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष बालकृष्ण गुरुस्वामी, बीजेपी हैदराबाद सिटी कोषाध्यक्ष अविनाश देवड़ा, आर.एस.एस. नेता जी. नरसिम्हा राव, पी. राघवेंद्र, बी. मल्लेश गौड़, संपत गोपती व गौ सेवकों ने हिस्सा लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button