मेघालय खदान विस्फोट : मृतकों की संख्या हुई 27

मेघालय, मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान से शनिवार को दो और शव बरामद किये गए जिससे खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को उमसंगट गांव के थांगस्कू इलाके में विस्फोट स्थल पर कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान दोनों शव बरामद किए गए। पुलिस ने आगे बताया कि कई लोग अब भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की पुष्टि के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: मेघालय खदान विस्फोट: संगमा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत खलीहरियात पुलिस थाने में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक दो आरोपियों, जलाफेट पोरडुंग गांव के फोर्मे चिरमांग (36) और सुतंगा पोहवैलोंग गांव के शमेही वार (42) को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button