मेमोरियल पुरुष बास्केटबॉल टूर्नामेंट : वाईएमसीए हैदराबाद ने उद्घाटन मैच जीत दर्ज की

हैदराबद, वाईएमसीए हैदराबाद की बास्केटबाल टीम ने देवराज टीम को रोमांचकारी 67-61 अंकों के साथ छठे सैम्युअल वसंत कुमार मेमोरियल पुरुष बास्केटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हराया। यहाँ वाईएमसीए सिकंदराबाद बास्केटबाल मैदान पर स्पोर्ट्स राइटर्स असोसिएशन ऑफ तेलंगाना एवं हैदराबाद ज़िला बास्केटबाल असोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन वाईएमसीए हैदराबाद की टीम ने पहले हॉफ में पिछड़ने के बावजूद 6 अंकों के अंतर से मैच अपने वश किया।

वाईएमसीए व देवराज टीम के बीच रोमांचक बास्केटबॉल मैच

हालाँकि मैच की शुरुआत में देवराज की टीम ने उम्दा तालमेल का प्रदर्शन कर 35-29 से बढ़त बना ली थी, लेकिन हॉफ टाइम के पश्चात वाईएमसीए की अनुभवी टीम ने अपना पूरा अनुभव मैच में झोंकते हुए लगातार अंक हासिल कर मैच अपने वश कर लिया।

यह भी पढ़ें… जन शिकायतों का हो शीघ्र समाधान : ई. वेंकटचारी

वाईएमसीए हैदराबाद की ओर से कृष ने 23, सुमित ने 18, गट्टू ने 9, अग्नि ने 8 एवं बाला ने 7 अंक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। देवराज की ओर से त्रिभुवन ने 16, अमित ने 12, सूरज ने 10, आरिफ ने 9 अंक बनाए। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिधर एण्ड कंपनी के मालिक गौडा गिरिधर ने किया। अवसर पर स्व. सैम्युअल वसंत कुमार की धर्मपत्नी रुत वसंता, हैदराबाद ज़िला बास्केटबाल असोसिएशन के उच्च अधिकारी एवं स्पोर्ट्स राइटर्स असोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button