विधानसभा स्पीकर को अपमानित करने के आरोप में विधायक जगदीश रेड्डी निलंबित

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना विधानसभा में सभापति का अपमान करने के आरोप में भारत राष्ट्रीय समिति के विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश रेड्डी को सदन के पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन को लेकर बीआरएस सदस्यों ने हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन करने की घोषणा की।

विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के बीच बीआरएस के विधायक जगदीश रेड्डी द्वारा सदन में सभापति गड्डम प्रसाद कुमार पर व्यक्तिगत रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया।
इससे पूर्व विधानसभा में जगदीश रेड्डी की टिप्पणी पर कांग्रेस के विधायकों ने जमकर विरोध किया और लगभग 40 विधायकों ने विधायक जगदीश रेड्डी को निलंबित करने की मांग को लेकर ज्ञापन पत्र सभापति को सौंपा। विधायकों का मानना था कि जगदीश रेड्डी ने दलित स्पीकर का अपमान किया है।

तीन घंटे तक निलंबित रही सदन की कार्रवाई

हंगामे के बाद लगभग 3 घंटे तक सदन की कार्रवाई निलंबित रही। इस बीच सभा में नैतिक मामलों की समिति ने बैठक की और बैठक में निर्णय लिया गया कि बीआरएस विधायक को निलंबित किया जाए। लगभग 3:30 बजे जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो विधाई मामलों के मंत्री श्रीधर बाबू ने प्रस्ताव रखा कि जगदीश रेड्डी को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने सदन और सदन के सभापति की प्रतिष्ठा और गौरव का मान नहीं रखा, इसलिए उनका निलंबित किया जाना अनिवार्य है।

उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने भी प्रस्ताव के समर्थन किया और उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बीआरएस की सरकार में वेंकट रेड्डी और विधायक संपत कुमार का निलंबन किया गया था। इसलिए जगदीश रेड्डी का निलंबन अनिवार्य है। विधानसभा स्पीकर में प्रस्ताव को पारित करवाते हुए निलंबित विधायक को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए। हालांकि इस निर्णय के विरोध में बीआरएस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया और सदन से बहिर्गमन करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ेंपरिवार को सौंपा गया सुरंग पीड़ित का शव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button