आधुनिक रैतु बाजार उद्घाटित

हैदराबाद, जीएचएमसी महापौर गद्वाल विजयलक्ष्मी ने शेरीलिंगमपल्ली के भारती नगर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक रैतु बाजार तथा बॉम्बे कॉलोनी में 2 करोड़ 47 लाख से बने मल्टीपर्पज फंक्शन हॉल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मेयर ने एमआईजी क्षेत्र में 1 करोड़ 20 लाख की लागत से प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल का भी शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर गद्वाल विजयलक्ष्मी ने कहा कि भारती नगर रैतु बाजार उपभोक्ताओं और किसानों दोनों के लिए हर तरह से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रैतु बाजार हैदराबाद के सभी रैतु बाजारों के लिए आदर्श मॉडल बनेगा। मेयर ने बताया कि भारती नगर के इस आधुनिक रैतु बाजार में चार श्रेणियों के शेड बनाए गए हैं।

प्रत्येक शेड में 26-26 स्टॉल होंगे। पहला शेड फलों और फूलों की बिक्री के लिए, दूसरा शेड सब्जियों के लिए, तीसरा शेड मछली विक्रय के लिए, चौथा शेड मटन और चिकन बिक्री के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की बिक्री एक ही परिसर में होने से उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों को भी अपने उत्पाद बेचने में आसानी होगी।

बाजार परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने बॉम्बे कॉलोनी में मल्टीपर्पज फंक्शन हॉल से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के शुभ कार्यों हेतु उपयोगी होने की जानकारी दी। अवसर पर एमएलसी सी. अंजी रेड्डी, जीएचएमसी आयुक्त आर. वी. कर्णन, शेरीलिंगमपल्ली जोनल आयुक्त बी. हेमंत सहदेव राव, पार्षद वी. सिंधु आदर्श रेड्डी, पुष्पा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button