ट्रंप पर हमले के बाद मोदी ने जताई राहत

Ad

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में ‘व्हाइट हाउस’ के संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित एवं सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता की मंगल कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।’’

राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आयी

हाई-प्रोफाइल पत्रकारों का यह रात्रिभोज शनिवार रात को वाशिंगटन में जिस स्थान पर आयोजित हो रहा था उसके बाहर स्थित लॉबी में एक व्यक्ति बंदूकें और चाकू लेकर घुस आया और बॉलरूम की ओर तेजी से बढ़ा, हालांकि सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने उसे तत्काल घेर लिया और हिरासत में ले लिया। हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आयी।

सीक्रेट सर्विस ने सभी अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रात्रिभोज में ट्रंप, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई लोग उपस्थित थे। (भाषा)

यह भी पढ़ेइथियोपिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button