मोदी के झालमुड़ी वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा

नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रविवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान अचानक रुकते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया। झालमुड़ी मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बना एक लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड है।
झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री के काफिले के अचानक एक सामान्य सी दुकान के सामने रुकने पर वहाँ मौजूद लोग और दुकानदार हैरान रह गए, जब मोदी स्टॉल पर जाकर झालमुड़ी की कीमत पूछने लगे। मोदी ने दुकानदार से पूछा, भाई, झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है? अच्छे से बना दो झालमुड़ी। अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौजूद प्रधानमंत्री ने विक्रेता को पैसे सौंपे और उनसे पैसे स्वीकार करने पर जोर दिया।
लोगों को पसंद आया सादगी भरा अंदाज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के बीच झालमुड़ी की एक दुकान पर जाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ बार और फेसबुक पर लगभग नौ करोड़ बार देखा गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि झालमुड़ी के लिए गूगल सर्च पिछले 22 वर्षों में सबसे अधिक है।

मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव प्रचार दौरे के दौरान अचानक रुके और झाड़ग्राम में लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद लिया। झालमुड़ी मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बनाया जाती है।
एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी की एक दुकान पर जाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ बार और फेसबुक पर लगभग नौ करोड़ बार देखा गया। मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया और बाद में उसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तीन पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने अपने दौरे का एक वीडियो भी पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि एक व्यस्त रविवार को पश्चिम बंगाल में चार सार्वजनिक सभाओं के बीच, मैंने झाड़ग्राम में स्वादिष्ट मसालेदार मुरमुरे (झालमुड़ी) का आनंद लिया। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






