मुकेश अंबानी ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

तिरुपति, रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी ने रविवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह जानकारी मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने दी।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने अंबानी का स्वागत किया और उन्हें दर्शन के लिए ले गए।
मुकेश अंबानी ने सुप्रभात सेवा के दौरान भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद पुजारियों ने उन्हें रेशमी वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और रंगनायकुला मंडपम में भगवान का प्रसाद भेंट किया।(भाषा)

यह भी पढ़ें… मंत्री पर नौकरी के बदले नकदी घोटाले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाएगी : सावंत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button