नगर निगम आयुक्त कर्णन ने दिये सुचारू स्वच्छता प्रबंधन के निर्देश
हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा है कि सभी स्तरों पर इसका ध्यान रखा जाए। जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने आज खैरताबाद जोनल आयुक्त अनुराग जयंती के साथ तेलुगुतल्ली फ्लाईओवर, लोअर टैंकबंड ट्रांसफार्मर प्वाइंट, खैरताबाद बड़ा गणेश और खैरताबाद पार्क में विभिन्न विकास कार्यों के साथ स्वच्छता एवं सफाई का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने बड़ा गणेश क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों से व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने फील्ड स्तर के कर्मियों की उपस्थिति की भी जाँच की गई। उन्होंने सफाई ऑटो चालकों से बात कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। आयुक्त ने सीआईडी कॉलोनी के निवासियों से भी बातचीत की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़ें… कालेश्वरम का ढह जाना बीआरएस की विफलता : उत्तम कुमार रेड्डी
कॉलोनीवासियों ने आयुक्त को बताया कि वह हर रोज आते हैं। आयुक्त ने पास के पार्क की सफाई एवं स्वच्छता के लिए कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने सचिवालय के आसपास का निरीक्षण किया। तेलुगुतल्ली फ्लाईओवर के साथ लोअर टैंकबंड स्थित एससीटीपी का दौरा किया। आयुक्त के साथ क्षेत्रीय आयुक्त अनुराग जयंती, खैरताबाद उपायुक्त रजनीकांत रेड्डी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



