जाकिर हुसैन के नाम रहा संगीत समारोह

हैदराबाद, माधापुर स्थित सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) एंफीथिएटर में जारी 53वें जय हो पंडित जसराज पंडित मोतीराम पंडित मनीराम संगीत समारोह की शाम आज उस्ताद जाकिर हुसैन के नाम रही। इस समारोह के छठे दिन आज हिंदुस्तानी क्लासिकल के साथ-साथ प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज की सांस्कृतिक संध्या में कृषि के साथ-साथ मेहरा पंडित जयतीर्थ मेउंदी ने हिंदुस्तानी क्लासिकल की रोमांचित कर देने पर आधारित प्रस्तुति दी। मंच पर उनको संगत अभिनय रवांदे, संदीप मिश्रा, सूर्यकांत सूर्वे तथा तेजोब्रुश जोशी सहित अन्य कलाकारों ने प्रदान की। आज का दूसरा आकर्षण उस्ताद जाकिर हुस हुसैन के नाम रहा, जिसमें तौफीक कुरैशी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया।







संगत ईशान घोष, शिखरनाद कुरैशी, स्वामीनाथन सेल्वागणेश द्वारा दी गई। पंडित जसराज सांस्कृतिक फाउंडेशन की सह संस्थापक दुर्गा जसराज ने अवसर पर पूरे मेवाती घराने की ओर से स्वागत वक्तव्य देते हुए सभी प्रायोजकों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े: इफ्फी 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे रणवीर सिंह
अवसर पर तेलंगाना सरकार के प्रधान सचिव जयेश रंजन, रुचि रंजन, अंजनी कुमार सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने उपस्थित होकर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम में सभी कलाकारों का सम्मान भी किया गया। सीसीआरटी में जय हो पंडित जसराज पंडित मोतीराम पंडित मनीराम संगीत समारोह रविवार, 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



