रेवंत की सच्चाई समझें मुसलमान : केटीआर

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों को सतर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा भाई कहने वाले बीजेपी के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सच्चाई को समझें। जुबली हिल्स उप चुनाव में रेवंत रेड्डी नेतृत्व की कांग्रेस को वोट देने का मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को वोट देने जैसा होगा।

भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में जुबली हिल्स उप चुनाव के तहत रहमतनगर डिवीजन बूथ कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि पिछले 60 सालों तक कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, आज भी वही जारी है। उन्होंने कहा कि रेवंत सरकार ने अल्पसंख्यकों को 4 हजार करोड़ रुपये बजट देने का वादा किया था, परंतु नहीं दिया लेकिन पिछले 10 सालों में पूर्व केसीआर सरकार ने मुसलमानों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे।

केटीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोट नहीं दिया गया तो कल्याणकारी योजनाओं को रोक दिया जाएगा कहकर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आए 22 महीने हो चुके हैं परंतु अब तक कोई वादा पूरा नहीं किया गया और न ही कोई अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में पूर्व बीआरएस सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए जो भी कार्य किए हैं, उन्हें कांग्रेस ने दरकिनार करके रख दिया है।

यह भी पढ़ें… जन समस्याओं से सरकार का लेना-देना नहीं : हरीश

जुबली हिल्स चुनाव में कांग्रेस पर केटीआर के गंभीर आरोप

केटीआर ने आगे कहा कि इतिहास में कांग्रेस की यह पहली सरकार है जिसकी कैबिनेट में एक भी अल्पसंख्यक को स्थान नहीं दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हैदराबाद डिसास्टर रेस्पांस एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (हैद्रा) के नाम पर बिल्डरों को डरा धमकाकर वसूले गए धन से जुबली हिल्स उप चुनाव जीतने के षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने सतर्क करते हुए कहा कि गलती से भी जुबली हिल्स में कांग्रेस पार्टी को वोट दिया गया तो हैद्रा को आपके घरों को ढहाने का लाइसेंस मिल जाएगा।

केटीआर ने कहा कि अमीरों के घरों को ढहाने से दूरी बनाए रखने वाले हैद्रा में यदि दम हो तो दुर्गम चेरुवु स्थित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाई तिरुपति रेड्डी के घर को ढहाकर दिखाएं। उन्होंने बीआरएस के स्थानीय नेता सरदार का नाम लिया और आरोप लगाया कि सरदार ने कांग्रेस में शामिल होने से मना कर दिया था इसलिए उनका घर ढहा दिया गया जिसके चलते उसने आत्महत्या करके जान दे दी।

केटीआर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जुबली हिल्स उप चुनाव जीतने के लिए सारे गलत रास्ते तलाश रही है, इसलिए बीआरएस कार्यकर्ताओं और नेताओं को जुबली हिल्स उप चुनाव युद्ध की तरह लड़ना होगा तभी जीत संभव है। उन्होंने बीआरएस कार्यकर्ताओं को अगले 14 सितंबर के भीतर निर्वाचन क्षेत्र के हर घर में जाकर पूर्व विधायक मागंटी गोपीनाथ के सेवा व विकास कार्यों को बताने का आह्वान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button