नलगोंडा बनेगा स्मार्ट सिटी : रामचंदर राव

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि नलगोंडा में यदि भाजपा का मेयर बना, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर नलगोंडा को स्मार्ट सिटी घोषित करवाएँगे। रामचंदर राव ने म्युनिसिपल चुनाव के तहत नलगोंडा में जनसभा की।

रामचंदर राव ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार रहित शासन दे रही है, उसी प्रकार नलगोंडा में भी भाजपा को जिताने पर नलगोंडा का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत में बीआरएस को अवसर दिया, अब कांग्रेस को सत्ता दा। लेकिन दोनों ने जनता को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि बीआरएस को देखा, कांग्रेस को परखा, अब भाजपा को दें एक मौका। क्षेत्र में भ्रष्चाचार समाप्त करके विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… हेट स्पीच कानून लाया गया तो पहला केस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर : एन. रामचंदर राव

रामचंदर राव ने कहा कि यदि बीआरएस को वोट दिया, तो वह कांग्रेस को देने के बराबर होगा, क्योंकि जो भी बीआरएस के टिकट पर जीतेगा, वह कांग्रेस में शामिल हो जाएगा। केवल भाजपा के ही प्रत्याशी हैं, जो कटिबद्धता के साथ अनुशासन में रहकर जनता को सेवा देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने धर्म के आधार पर मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण शास्वत रूप से देने का वादा किया है। यह पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है, जिसकी इजाजत संविधान नहीं देता। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी को एक समान देखकर योजनाओं का लाभ दे रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button