नक्सलियों को अब नहीं मिलेगा भागने का मौका, अमित शाह

रायपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की की। बैठकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, सूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव समेत पांच राज्यों के डीजीपी और पुलिस के सीनियर अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ नई रणनीति तैयार की गई है। अब नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिलेगा।

बैठक में कहा कि डबल इंजन सरकार देश से माओवाद की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में नक्सलवाद अंत के कगार पर पहुंच चुका है और 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेलने वाले नक्सलवाद से देश जल्द ही निजात पाने वाला है।

क्या है नई प्लानिंग?

अमित शाह ने कहा कि  विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शेष बचे माओवादियों को अन्य राज्यों में भागने नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर प्राप्त हों।

पॉजिटिव रिजल्ट आए हैं

अमित शाह ने कहा- केन्द्र और सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।

बस्तर में लगातार एक्शन

नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अमित शाह की यह बैठक नक्सलवाद के खात्मे के लिए अहम मानी जा रही है। अमित शाह ने ही घोषणा की थी 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवादी समस्या का अंत हो जाएगा। ऐसे में अब इस डेडलाइन के पूरा होने में कम ही समय बचा है। (भाषा) 

यह भी पढ़ेनामपल्ली में मेट्रो का मल्टीलेवल पार्किंग भवन उद्घाटित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button