एनडीपीएल शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्त में
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स टीम ने गागिल्लापुर-नरसापुर हाईवे रोड पर स्थित विरचो बायोटेक प्रा.लि. के पास छापा मारकर अवैध रूप से लाई जा रही एनडीपीएल विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान 24 बोतलें द ग्लेनलिवेट सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि मामले में विकाराबाद के चिंतला जयपाल रेड्डी (30) को गिरफ्तार किया गया, जबकि कोडंगल का ए. बालकृष्ण रेड्डी, जियागुड़ा का विनय कुमार, एल.बी. नगर का के. तिरुपति फरार है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जयपाल रेड्डी ने बताया कि वह कंपनी के काम के सिलसिले में नियमित रूप से नई दिल्ली से ब्लड बैंकों से एकत्रित ब्लड प्लाज्मा लेकर गागिल्लापुर स्थित कंपनी तक पहुंचाता था।
यह भी पढ़ें… बलात्कारी को आजीवन कारावास और 70 हजार जुर्माना
वापसी के दौरान वह दिल्ली से नॉन ड्यूटी पेड विदेशी शराब लाकर कंपनी के कर्मचारियों को सप्लाई कर रहा था। आरोपी को जब्त सामग्री समेत आगे की कार्रवाई के लिए कुतुबुल्लापुर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



