नेपाल : ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, दो भारतीय गिरफ्तार

काठमांडू, नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में एक भारतीय और एक थाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। थाई नागरिक योंगयुत थुइयन (39) को सोमवार रात त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरंग द्वार से सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब साढ़े तीन किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया गया।

थाई एयरवेज के विमान से बैंकॉक से काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान नियमित सुरक्षा जांच में थाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य घटना में पुलिस ने मंगलवार को काठमांडू के बाहरी इलाके बालाजू चौक से एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

यह भी पढ़े : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख हमले में मारे गए

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बिहार के सीतामढी निवासी 27 वर्षीय जीतू कुमार और दो नेपाली (19 वर्षीय आदित्य मंडल और 41 वर्षीय शंभू कार्की) हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button