बोटानिकल गार्डन में नया आकर्षण : नि:शुल्क पुस्तकालय व स्टोरी बोर्ड शुरू
हैदराबाद, कोंडापुर स्थित बोटानिकल गार्डन में नये नये आकर्षण जुड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तेलंगाना वन विकास निगम के अध्यक्ष पोडेम वीरैया तथा उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनीता भागवत ने बॉटनिकल गार्डन में नि:शुल्क पुस्तकालय और स्टोरी बोर्ड का उद्घाटन किया। तेलंगाना वन विकास निगम के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने ज्ञान साझाकरण, जागरूकता और वन क्षेत्र के प्रति आकर्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनहित से जुड़ी दो महत्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया।







यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टीजीएफडीसी ने बोटानिकल गार्डन में एक नि:शुल्क पुस्तकालय प्रारंभ किया, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के नागरिकों विशेषकर विद्यार्थियों में पठन पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना है। यह नि:शुल्क पुस्तकालय एक सरल और समावेशी अवधारणा पर आधारित है। कोई भी आगंतुक उपलब्ध पुस्तकों में से किसी पुस्तक का चयन कर सकता है, उसे नि:शुल्क पढ़ सकता है। नागरिकों को पुस्तक दान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे संग्रह निरंतर समृद्ध होता रहे और ज्ञान साझा करने की संस्कृति विकसित हो।
यह भी पढ़ें… यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी और हरे कृष्णा मूवमेंट चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच एमओयू
स्टोरी बोर्ड से वन अधिकारियों की भूमिका उजागर
वर्तमान में पुस्तकालय का प्रारंभिक पुस्तक संग्रह उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनीता भगवत द्वारा उदारतापूर्वक दान किया गया है। द लेसर नोन खाक शीर्षक से एक प्रभावशाली स्टोरी बोर्ड का भी उद्घाटन किया गया। यहाँ की कलात्मक और कथात्मक प्रस्तुति वनों के संरक्षण, सुरक्षा और सतत विकास में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण अनदेखी भूमिका को उजागर करने में सहयोगी सिद्ध होंगी। स्टोरी बोर्ड की परिकल्पना और विकास में महाराष्ट्र कैडर की आईएफएस अधिकारी पीयूषा जगताप की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रभावशाली दृश्यात्मक प्रस्तुति और कथानक के माध्यम से यह बोर्ड वन सेवा से जुड़ी चुनौतियों, जिम्मेदारियों और समर्पण को आत्म व्याख्यात्मक ढंग से आगंतुकों को प्रवर्तन से आगे वन विभाग की भूमिका को समझने का अवसर प्रदान करेगा। अवसर पर निगम के कार्यकारी निदेशक एल. रंजीत नायक, सीजीएम डी. वेंकटेश्वर रेड्डी, जीएम डॉ. जी. स्काइलैब, वरिष्ठ डिवीजनल मैनेजर एवं सहायक निदेशक शिरीषा, वित्त नियंत्रक किरण कुमार, लक्ष्मा रेड्डी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



