यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी और हरे कृष्णा मूवमेंट चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच एमओयू

हैदराबाद, यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी (वाईआई एसयू) और हरे कृष्णा मूवमेंट चैरिटेबल फाउंडेशन (एचकेएम सीएफ) ने सेवा विद स्किल की अनोखी क्षमता-निर्माण पहल को डिजाइन कर उसे अमल में लाने हेतु समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। हैदराबाद में हुए एमओयू कार्यक्रम में यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर वी.एल.वी.एस.एस. सुब्बा राव, हरे कृष्णा मूवमेंट चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सत्य गौरा चंद्र दास प्रभु, दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

अवसर पर श्री सत्य गौरा चंद्र दास ने बताया कि दोनों के बीच हुए समझौते के अंतर्गत प्रशिक्षण और मूल्यों पर आधारित शिक्षा के माध्यम से कौशल विकास, श्रम की गरिमा और सामाजिक प्रभाव के प्रति साझा कार्यक्रम होंगे। इसके माध्यम से संस्थागत किचन और संबंधित सेवाओं के लिए पेशेवर, स्वच्छ, अनुशासित और मूल्यों पर आधारित सहायक कर्मचारियों को तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… केवाईसी धोखाधड़ी पर सतर्कता जरूरी- नागी रेड्डी

पेशेवर व्यवहार, वित्तीय साक्षरता और निस्वार्थ सेवा पर ध्यान

एमओयू के अंतर्गत सेवा विद स्किल कार्यक्रम में दो माह की क्लासरूम आधारित पढ़ाई होगी, जिसके बाद 15 दिनों की देखरेख में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग होगी। पाठ्यक्रम में कार्यस्थल अनुशासन, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा, टीम वर्क, पेशेवर व्यवहार, बुनियादी वित्तीय साक्षरता, समस्या-समाधान और सेवा (निस्वार्थ सेवा) की भावना पर आधारित मूल्यों पर सेवा अभिविन्यास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी शैक्षणिक देखरेख, कार्यक्रम संरचना, शिक्षार्थी प्रबंधन और सफल प्रतिभागियों को प्रमाणन प्रदान करेगी। हरे कृष्णा मूवमेंट चैरिटेबल फाउंडेशन डोमेन विशिष्ट मॉड्यूल को सह डिज़ाइन करने और वितरित करने में सहयोग करेगा। साथ ही किचन संचालन और सेवा उन्मुख घटकों के लिए मास्टर प्रशिक्षकों को नामित करेगा, जिसका प्रमाणन वाईआईएसयू द्वारा जारी किया जाएगा। इसमें आपसी सहमति से सह-ब्रांडिंग की जाएगी। दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस साझेदारी से संस्थागत सहायक सेवाओं में कौशल अंतर को पाटने के साथ अनुशासन, व्यावसायिकता और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का लक्ष्य रहेगा। उम्मीद है कि यह पहल रोजगार की तैयारी और सामाजिक जिम्मेदारी के अनुरूप कौशल विकास हेतु योग्य मॉडल तैयार करेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button