तेलंगाना टेक्सटाइल एजेंट असोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
हैदराबाद, तेलंगाना टेक्सटाइल एजेंट असोसिएशन के चुनाव सिकंदराबाद स्थित कारम कैफे में संपन्न हुए। संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया।
इसमें अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष धनराज (नरसिंग राव), राकेश अग्रवाल, सचिव श्रीकांत दरक, कोषाध्यक्ष नेमीचंद भराड़िया, सह-सचिव सुशील जैन, सह-कोषाध्यक्ष दीपेश बैद, कार्यकारिणी सदस्य रोहित अग्रवाल, अमृत खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, प्रकाश रावाल, सुदर्शन, गौतम जैन, सुरेश माहेश्वरी, देवराज संकलेचा, ललित दोशी, तेजस भंडारी, गोपाल शर्मा, दिनेश सोंगारिया, दिनेश कामदार, बाबू भाई, सलाहकार विजय कुमार अग्रवाल, मुकेश कटारिया शामिल हैं। पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
यह भी पढ़ें… चातुर्मास को लेकर खरतरगच्छ संघ फीलखाना की आम सभा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



