डिपोर्ट किया गया अवैध रूप से रहने वाला नाइजीरियन

हैदराबाद, हैदराबाद नारकोटिक एनफोर्समेंट विंग ने अवैध रूप से रहने वाले नाइजीरियन नागरिक ओनूरहा सोलोमन चीब्यूजी (46) को नाइजीरिया भेज दिया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स व विंग के उपायुक्त वाईवीएस सुधींद्रा ने नाइजीरियन नागरिक को उसके वतन वापस भेजने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलोमन नाइजीरिया और कैमरून में 7 वर्ष तक ट्रक कंडक्टर के रूप में कार्य किया और 14 अगस्त, 2014 को मेडिकल वीजा पर भारत आया।

उसका वीजा 23 सितंबर, 2014 तक वैध था। दिल्ली पहुँचने के बाद उसने तीन वर्ष एक रेस्टोरेंट में कार्य किया और कपड़ों का व्यापार किया। व्यापार में घाटा होने और रेस्टोरेंट मालिक द्वारा ठीक से वेतन न देने के कारण वह बेंगलुरू चला गया। वहाँ भी कुछ दिन रेस्टोरेंट में कार्य करने के बाद सितंबर-2024 को वह हैदराबाद आकर अत्तापुर में एक मकान किराए पर लेकर रहने लगा।

Ad

यह भी पढ़ें… खराब सड़क के कारण गर्भवती महिला को 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा

इस दौरान वह पुणे और मुंबई से गांजा लाकर हैदराबाद में बेच रहा था। उसके पासपोर्ट की अवधि भी 16 जनवरी 2016 को समाप्त हो गई थी। हैदराबाद में रहते हुए वह अवैध क्रियाकलाप कर रहा था। उसे टोलीचौकी थाना परिधि में संदेहास्पद स्थिति में घूमते हुए देख नारकोटिंग विंग पुलिस ने हिरासत में ले लिया और छानबीन करने के बाद कल उसे उसके वतन वापस भेज दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button