अहमदाबाद मैराथन में चमके निखिल और अश्विनी

अहमदाबाद, अहमदाबाद में धावकों का जुनून एक बार फिर देखने को मिला, जहां नौवीं अडानी अहमदाबाद मैराथन में हजारों प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। शहर की सड़कों पर रविवार सुबह उत्साह, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का शानदार मिश्रण नजर आया, जिसमें पेशेवर एथलीटों से लेकर फिटनेस प्रेमियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

निखिल सिंह और अश्विनी जाधव ने नौवीं अडानी अहमदाबाद मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग की ओपन स्पर्धा जीतीं। इस मैराथन में विभिन्न श्रेणियों में 24,000 धावकों ने हिस्सा लिया। हाफ मैराथन (21 किमी) में धर्मेंद्र और फरहीन फिरदौस ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में जीत हासिल की।

​​10 किमी ओपन मैराथन में राजन यादव और नीता रानी विजेता रहीं। इस मैराथन की कुल पुरस्कार राशि 40 लाख रुपये से अधिक थी। इस प्रतियोगिता को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से मान्यता हासिल है और यह एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (एआईएमएस) की वैश्विक मैराथन प्रतियोगिता में सूचीबद्ध है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button