एनएमडीसी ने की 16 प्रतिशत वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 27 की शुरुआत

हैदराबाद, एनएमडीसी ने अप्रैल-2026 में लौह अयस्क का 46.4 लाख टन उत्पादन और 36.8 लाख टन बिक्री की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 27 के पहले माह में उत्पादन में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। बैलाडीला लौह अयस्क परियोजनाओं में अब तक के सर्वोत्तम खनन प्रदर्शन के आधार पर एनएमडीसी ने अप्रैल-2026 में माह का अब तक का सर्वोच्च उत्पादन किया।
हाल के चार वर्षों के लौह अयस्क उत्पादन को ट्रैक करने पर भारत के लिए 3.9 प्रतिशत की नियमित सीएजीआर का पता चलता है। इस पृष्ठभूमि में एनएमडीसी ने इस उद्योग की वृद्धि से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6.8 प्रतिशत सीएजीआर प्राप्त किया। इस प्रकार उत्पादन के क्रमिक वृद्धि से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस उपलब्धि पर एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि एनएमडीसी की क्षमताओं और योग्यताओं में विस्तार पूरे जोरों पर है।
यह भी पढ़ें… संकल्प शक्ति ही पहुँचाती है लक्ष्य तक : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला
हमने रणनीतिक प्रगति को सक्षम बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढाँचे, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति-श्रृंखला एकीकरण में आवश्यक आधारभूत कार्य किए हैं। अप्रैल में 4.6 मिलियन टन से शुरू होकर एनएमडीसी का इस वित्तीय वर्ष के लिए 60 मिलियन टन से अधिक का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 26 में 53 मिलियन टन और एनएमडीसी से सकारात्मक प्रारंभिक अपडेट ने भारत के लौह और इस्पात क्षेत्र को और अधिक आशान्वित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



