एनएमडीसी का फरवरी में सर्वोत्तम प्रदर्शन
हैदराबाद, देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने फरवरी-2026 में माह और अप्रैल-फरवरी अवधि दोनों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन निष्पादन में उत्कृष्ट वृद्धि दर्ज की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फरवरी-2026 को समाप्त माह में एनएमडीसी ने माह का अब तक का सर्वोत्तम मासिक प्रदर्शन दर्ज किया, जिससे उत्पादन बढ़कर 5.35 मिलियन टन दर्ज हुआ, जो फरवरी 2025 में 4.62 मिलियन टन पर 16 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाता है। बिक्री में माह-दर-माह 15.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जो 3.98 मिलियन टन से बढ़कर 4.60 मिलियन टन हो गई। उत्पादन लक्ष्य से अधिक हुआ, जो खनन क्षमताओं के प्रभावी उपयोग और कंपनी की परिसंपत्तियों के परिचालनलय में सुधार को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें… पावरग्रिड के राजभाषा नोडल अधिकारियों की राजभाषा कार्यशाला
अप्रैल-फरवरी में 47.79 मिलियन टन उत्पादन
वित्त वर्ष 26 में एनएमडीसी ने मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखा, जिसमें अप्रैल-फरवरी आउट्पुट में रिकार्ड स्थापित कर उत्पादन बढ़कर 47.79 मिलियन टन हुआ, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 40.49 मिलियन टन पर 18 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि बिक्री 44.34 मिलियन टन हुई, जो कि वित्त वर्ष 25 की इसी अवधि में 40.20 मिलियन टन से 10 प्रतिशत अधिक है।
एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि यह प्रदर्शन हमारे सभी खनन परिसरों की टीमों के अनुशासन, समर्पण और समन्वय को दर्शाता है। हमारे द्वारा उत्पादित प्रत्येक टन भारत की इस्पात मूल्य श्रंखला को मजबूत बनाते हुए राष्ट्र की आधारभूत संरचना की वृद्धि में योगदान करता है। वित्त वर्ष 27 की ओर अग्रसर होते हुए हमारा लक्ष्य उत्तरदायित्व के साथ क्षमता में वृद्धि, परिचालन दक्षता में सुधार और देश के लिए कच्चे माल की विश्ववसनीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह श्रेय निश्चित रूप से हमारे कर्मचारियों को जाता है, जिनकी प्रतिबद्धता प्रतिदिन एनएमडीसी की प्रगति की चालक शक्ति है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



