जीएचएमसी का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव न कराना गलत : विवेकानंद

हैदराबाद, विधानसभा में भारत राष्ट्र समिति (भारास) के सचेतक के.पी. विवेकानंद गौड़ ने चिंता जताते हुए कहा कि जीएचएमसी का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद चुनाव नहीं कराना अलोकतांत्रिक है। बीआरएस सचेतक विवेकानंद गौड़ ने कुतबुल्लापुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर जुबली हिल्स पैलेस में बैठकर मनमाने निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीएजएमसी के तीन टुकड़े कर दिए गए। किसी से राय तक नहीं ली गयी, बल्कि अधिकारियों तथा महापौर रहीं गदवाल विजयलक्ष्मी तक को पता नहीं था।

सारे निर्णय रहस्यमई तरीके से लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपनी कमाई के लिए सोने की खान की तरह उपयोग कर रहे हैं बल्कि स्पेशल ऑफिसर के नकाब में धन कमाई के लक्ष्य से चुनाव कराने से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री चुनाव कराने के प्रति कटिबद्ध होते तो म्युनिसिपल चुनाव के साथ ही जीएचएमसी के चुनाव भी कराते, लेकिन उनकी नीयत ही चुनाव कराने की नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा में बीआरएस सरकार को अवश्य लताड़ेगी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की लहर : महेश कुमार गौड़

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button