अब तेलंगाना की बारी : लक्ष्मण

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास के एजेंडे से सभी का मन जीत लिया है। जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। असम व पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद अब तेलंगाना की बारी है।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेलंगाना दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आने के बाद अब तेलंगाना की राजनीति में परिवर्तन होने जा रहा है। तेलंगाना में पूर्व बीआरएस के अहंकारी शासन को जनता ने नकार दिया, अब कांग्रेस के शासन से भी तंग आ चुकी जनता आक्रोश में है।

लक्ष्मण ने कहा कि राज्य में एक परिवारवादी पार्टी है तो दूसरी दिल्ली परिवार की बंधुआ पार्टी है। दोनों ने राजनीति की आड़ में राज्य की संपदा का दुरुपयोग किया और लूट मचाई है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं, विद्यार्थी, एससी, एसटी, बीसी वर्ग, अल्पसंख्यक व किसान सभी इनके शासन से परेशान हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के अनुकूल आए परिणामों को लेकर विपक्षी दल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को दोष देकर जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… भाजपा की आँधी में उड़ जाएँगे विरोधी : धर्मपुरी अरविंद

लक्ष्मण ने कहा कि मोदी सरकार के लिए पारदर्शिता, जनकल्याण और राज्य का विकास व भ्रष्टाचार रहित शासन ही प्रमुख है। राज्यों में कौनसी पार्टी सत्ता में है यह मुख्य नहीं है। उन्होंने कहा कि 12 सालों में मोदी सरकार ने तेलंगाना को 15 लाख करोड़ रुपये की निधियाँ दी हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button