भाजपा की आँधी में उड़ जाएँगे विरोधी : धर्मपुरी अरविंद
हैदराबाद, निजामाबाद के भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पक्की बताई, वहीं तेलंगाना में आगामी चुनावों में भी भाजपा के जीतने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भाजपा की आंधी में कांग्रेस और बीआरएस दोनों उड़ जाएंगे।
निजामाबाद भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सांसद अरविंद ने कहा कि सोमवार 4 मई को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे। सभी राज्यों में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सरकार में भ्रष्टाचार व कमीशन शासन चल रहा है क्योंकि धान खरीद में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निजामाबाद जिले में 8 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना चाहिए था, अब तक 2 लाख मीट्रिक टन भी यह सरकार नहीं खरीद पाई है। उन्होंने कहा कि धान खरीद में इतनी देरी हो रही है।
यह भी पढ़ें… अगले 20 सालों तक कांग्रेस को वोट नहीं देगी जनता : केटीआर
जिले से संबंधित सरकार के दो सलाहकार आखिरकार कर क्या रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण ही हल्दी किसानों को बेहतर दरें प्राप्त होने लगी हैं, जिससे हल्दी किसान प्रसन्न हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर बरसते हए अरविंद ने कहा कि तेलंगाना को नशे में डुबोने का श्रेय पूर्व केसीआर सरकार को ही जाता है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अब केसीआर की सदी समाप्त हो चुकी है। केसीआर की जग्तियाल में हुई जनसभा में चार से पांच हजार लोग भी मुश्किल से उपस्थित हुए। उनकी सभा विफल हुई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



