एनटीपीसी एसआरएचक्यू का गांधी अस्पताल के साथ समझौता

हैदराबाद, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को मजबूत करने और सामुदायिक कल्याण का समर्थन करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप एनटीपीसी दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय (एसआरएचक्यू) ने सोसाइटी फॉर इप्रूवमेंट ऑफ टीचिंग हॉस्पिटल, गांधी अस्पताल के साथ समझौते ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य तेलंगाना के अग्रणी तफतीयक देखभाल संस्थानों में से एक में महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाओं और नैदानिक बुनियादी ढाँचे को बढ़ाना है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सहयोग के तहत एनटीपीसी एसआरएचक्यू ऑर्थोपेडिक्स विभाग के लिए चिकित्सा उपकरणों की खरीद हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। साथ ही अस्पताल की मुर्दाघर इकाई के लिए छाया रहित लैंप से लैस आधुनिक ऑटोप्सी डिसेक्शन टेबल्स की स्थापना करेगा। चीफ जनरल मैनेजर (एचआर)-एनआर और साउथ एस.एन. पाणिग्रही की मौजूदगी में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

यह भी पढ़ें… दावोस में तेलंगाना को निवेश बढ़त, कई एमओयू पर हस्ताक्षर

एनटीपीसी की ओर से एनटीपीसी एसआरएचक्यू के एजीएम (एचआर) अखिल पटनायक ने और गांधी अस्पताल की ओर से अस्पताल अधीक्षक व अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाणी ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में लक्षित हस्तक्षेपों के माध्यम से सतत सामुदायिक विकास को सक्षम करने के एनटीपीसी के व्यापक सीएसआर दृष्टिकोण को रेखांकित करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button