अग्रवाल समाज, बाल नगर शाखा के पदाधिकारी चयनित
हैदराबाद, अग्रवाल समाज बाल नगर शाखा की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव का आयोजन किया गया।
आज यहाँ शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभा व चुनाव शाखा संस्थापक प्रमोद मोदी के कार्यालच में सम्पन्न हुए। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेनजी एवं माता माधवी की पूजा की। तत्पश्चात शाखा के मानंद मंत्री सुनील मित्तल ने वर्ष 2023-24 के कार्यक्रमों का विवरण दिया।
कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा पेश किया, जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से पास किया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी पवन सिंघानिया एवं ललित रूँगटा ने चुनाव प्रक्रिया संचालित की, जिसमें अध्यक्ष नवीन बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर सिंघानिया, मानद मंत्री विनय सिंघानिया, सहमंत्री विनीत खेतान, कोषाध्यक्ष विष्णु कामदार, केंद्रीय समिति सदस्य संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मोहित सिंग्नोड़िया, तनीष अग्रवाल, सलाहकार समिति के ओमप्रकाश अग्रवाल, कांति प्रसाद कामदार, सुरेंद्र अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल चुने गए।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज पश्चिमांचल अत्तापुर की आम सभा सम्पन्न
अग्रवाल समाज बाल नगर शाखा के चुनाव और योगदान
महिला सदस्य में आशु बंसल, अक्षिता सिंघानिया व टीम को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारियों ने शाखा के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़ भाग लेने पर आभार व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दो साल में दिये गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। शाखा चेयरमैन प्रमोद मोदी ने पदाधिकारियों से कहा कि आस-पास के अग्रबंधु, जो किसी भी शाखा के सदस्य नहीं हैं, उन्हें समाज से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करें। मानंद मंत्री सुनील मित्तल ने मैरिज डेटा कमेटी से जुड़ते हुए विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा भेजने का आग्रह किया।
अवसर पर पवन सिंघानिया, ललित रूँगटा, ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन चौधरी, घनश्याम अग्रवाल, कांति प्रसाद कामदार, संजय अग्रवाल, शुरेश गर्ग, सुनील मित्तल, प्रमोद मोदी, सुशील पसारी, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र शाह, विनय सिंघानिया, नवीन बंसल, अंकुर सिंघानिया, विनीत खेतान, विष्णु कामदार एवं अन्य ने उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



