एनएफडीसी में राजभाषा पखवाड़ा आयोजित

हैदराबाद, राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीसी) में राजभाषा पखवाड़ा-2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक और कार्यपालक निदेशक उपस्थित थे। वरिष्ठ कार्यपालक निदेशक ने कहा कि सभी स्टाफ ने विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो उनके हिन्दी प्रेम को दर्शाता है।

निदेशक ने स्टाफ का आह्वान किया कि वह इसी तन्मयता के साथ राजभाषा कार्यान्वयन में योगदान करे, अधिक से अधिक पत्राचार हिन्दी में करें और हिन्दी पत्राचार के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त ही नहीं, बल्कि इससे अधिक पत्र व्यवहार हिन्दी में करें।

यह भी पढ़ें… टीपीएफ हैदराबाद ने किया फ्यूजन एडिशन-10 का आयोजन

कार्यपालक निदेशक ने कहा कि हिन्दी दिलों को जोड़ने की सुगम, सरल भाषा है, जो विभिन्न भारतीय भाषाओं के बीच सेतु का काम करती है। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button