भारत और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने की शांतिरक्षक सहयोग पर चर्चा

Ad

न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने मंगलवार को बताया कि यहां भारत और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बैठक में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों से जुड़े मुद्दों तथा अन्य मामलों पर चर्चा हुई। यह बैठक विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और राजनीतिक एवं शांति स्थापना मामलों तथा शांति अभियान विभाग में पश्चिम एशिया, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सहायक महासचिव खालिद खियारी के बीच हुई।

Ad

शांतिरक्षक अभियानों में अपनी सेवाएं दे चुके

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जॉर्ज और खियारी के बीच विभिन्न मुद्दों पर “सार्थक चर्चा” हुई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। संयुक्त राष्ट्र भारत की वेबसाइट के अनुसार, भारत शांतिरक्षक अभियानों में सबसे बड़े भागीदार में से एक है। 1948 से अब तक 2.75 लाख से अधिक भारतीय सैनिक संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक अभियानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button