वन ईएमआई का 926 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अप्रैल से खुलेगा

नयी दिल्ली, डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म ‘किश्त’ संचालित करने वाली वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड निवेशकों के लिए अपना आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी ने 926 करोड़ रुपये के इस सार्वजनिक निर्गम के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है, जबकि शेयर बाजार में इसकी संभावित लिस्टिंग आठ मई को हो सकती है।
ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया है।
यह भी पढ़े : एनएमडीसी ने लौह अयस्क के दाम 200 रुपये प्रति टन बढ़ाए
कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि उसका आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा और पांच मई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 29 अप्रैल को बोली लगा पाएंगे।आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।कंपनी का शेयर आठ मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



