संसद में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल, पीएम मोदी ने गिनाए फायदे

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) विधेयक’ समाज को ‘‘ऑनलाइन मनी गेम’’ के दुष्प्रभावों से बचाएगा।

पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बताए लाभ

सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया संसद द्वारा प्रस्तावित कानून को मंज़ूरी मिलने के बाद आई है।मोदी ने कहा, ‘‘संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित यह विधेयक भारत को गेमिंग, नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह ई-स्पोर्ट और ऑनलाइन सोशल गेम को प्रोत्साहित करेगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, यह हमारे समाज को ‘ऑनलाइन मनी गेम’ के हानिकारक प्रभावों से भी बचाएगा।’’ इस विधेयक का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग को भी बढ़ावा देना है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button