अग्रोहा शक्तिपीठ एवं राजस्थान धार्मिक तीर्थयात्रा का आयोजन
हैदराबाद, सनातन परंपरा, पितृ-स्मरण एवं पूर्वजों की भूमि से समाज को जोड़ने के उद्देश्य से अग्रोहा शक्तिपीठ एवं राजस्थान धार्मिक तीर्थयात्रा का आयोजन मंगलवार, 20 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन रघुनाथमल गीताबाई गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट (वेंकटेश्वर ग्रुप), हैदराबाद द्वारा किया जाएगा। यात्रा में कुल 150 श्रद्धालु हिस्सा लेंगे, जो अग्रसेन महाराज की जन्मभूमि अग्रोहा, कुलदेवी शक्तिपीठ, राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों राणी सती दादी, सालासर बालाजी एवं खाटू श्यामजी के दर्शन करेंगे।




यात्रा की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत हैदराबाद में सभी यात्रियों को ट्रैवल किट का वितरण किया गया। इसमें हवाई टिकट, विस्तृत यात्रा कार्यक्रम की जानकारी, पहचान पत्र, जैकेट एवं कैप शामिल थे। साथ ही यात्रियों को समूहों में विभाजित कर ग्रुप कैप्टन की नियुक्ति की गई, जो पूरी यात्रा के दौरान समन्वय, अनुशासन एवं समय-पालन सुनिश्चित करेंगे। यात्रियों को सुरक्षा, समय-सारिणी, अनुशासन एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे यात्रा पूर्णत सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो।
यह भी पढ़ें… ब्राह्मण एकता संघ ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव
टीम ने श्रद्धालुओं की सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित की
20 जनवरी को हैदराबाद से दिल्ली प्रस्थान के साथ रोहतक होते हुए अग्रोहा शक्तिपीठ दर्शन एवं पितृ देव संकीर्तन का आयोजन होगा। बुधवार, 21 जनवरी की राणी सती दादी, सालासर बालाजी दर्शन, खाटू श्यामजी दर्शन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार, 22 जनवरी को खाटू श्यामजी दर्शन एवं जयपुर से हैदराबाद वापसी होगी। इस धार्मिक पहल के लिए ट्रस्ट के मार्गदर्शक नरेंद्र गोयल की भूमिका सराहनीय रही। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि गोयल के मार्गदर्शन में ट्रस्ट भविष्य में समाज हित में ऐसे प्रेरणादायी कार्य करता रहेगा।
अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र कुमार गोयल, यात्रा परामर्शदाता सुरेश कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गोपाल मोर, विनय जैन, संयोजक अल्का मिंडा, दिनेश कुमार मोदी, प्रतीक कुमार नरसरिया, यात्रा प्रबंधक महक अग्रवाल, रिया केड़िया, सतप्रकाश बंसल, संदीप गोयनका, गणेश कुमार अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संदीप दादू, अंकित कुमार, विक्रम चंदन, आनंद कुमार अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



