बादलों के पार
आजकल दुनिया बहुत तरक्की कर चुकी है। आवागमन हवाई जहाज में बैठकर सफर करते हैं। के लिए लोग हवाई जह जब वह नीचे से ऊपर उड़ता है तो उसे घने बादलों में से गुज़रना पड़ता है। उस समय हम उसकी खिड़की से बाहर देखते हैं तो हमें केवल कोहरा नज़र आता है और जब हवाई जहाज बादलों के पार चला जाता है और कई फीट की ऊँचाई पर पहुँच जाता है तो वहाँ एक सुंदर नीला आसमान और चमकता हुआ सूर्य नज़र आता है।
उस वक्त अगर हम नीचे देखते हैं तो हमें रूई का अंबार हवा में तैरता नज़र आता है और यह दृश्य बहुत ही अद्भुत लगता है।अगर हम इस बात पर विचार करें कि जब हवाई जहाज घने बादलों को पार कर रहा था तो हमें बहुत घना कोहरा नज़र आ रहा था। उस वक्त हम यह सोच भी नहीं सकते थे कि इन बादलों के पार कोई नीला आसमान भी होगा, जहाँ सूर्य का प्रकाश चमक रहा है, लेकिन जब हम और ऊँचाई पर जाते हैं तो देखते हैं कि इन बादलों के पार सुंदरता के साथ-साथ प्रकाश भी है।
ध्यान और गुरु के मार्गदर्शन से अंतर के प्रकाश का अनुभव
बारिश के दिनों में जैसे घने बादल देखकर हम यह समझते हैं कि सूर्य का प्रकाश है ही नहीं, लेकिन जब हवाई जहाज में बैठकर हम ऊँचाई पर जाते हैं तो देखते हैं कि वहाँ सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश मौजूद है। जिन लोगों ने आध्यात्मिक रास्ते को नहीं अपनाया है, उनके लिए इस बात पर विश्वास करना कि अंतर में अंधेरे के पार कोई प्रकाश भी है, मात्र एक कल्पना है।
महापुरुष हमें समझाते हैं कि आत्म-ज्ञान का अनुभव भी हवाई जहाज में उड़ने के समान है। हम ध्यान-अभ्यास के समय आँखें बंद करते हैं तो हमें अंधेरा नज़र आता है, लेकिन समय के साथ-साथ हम अपने अंतर में अंधेरे के पार रोशनी का अनुभव करते हैं। इसके अलावा वहाँ हमें अद्भुत नज़ारे भी देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़े : आध्यात्मिक शक्ति से करें प्रेम

जिस तरह हवाई जहाज हमें बादलों के पार ले जाता है, जहाँ हम सूर्य का प्रकाश ही प्रकाश देखते हैं, ठीक उसी तरह हमें अंदर के सूर्य को देखने के लिए किसी अनुभवी गुरु की ज़रूरत होती है, जो हमें ध्यान-अभ्यास की कला सिखाए। तब हम बादलों के पार यानी अपने अंतर के अंधेरे को चीरते हुए, प्रकाश से भरे आध्यात्मिक मंडलों का अनुभव कर सकते हैं। यह आध्यात्मिक मंडल खूबसूरती और प्रभु के प्रेम से भरपूर होता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



