महोबा में दर्दनाक हादसा: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत

महोबा (उप्र), महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में एक बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे ग्राम पिपरा माफ स्थित उर्मिल बांध के पास एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी।

सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान पता चला कि बांध के पास रहने वाले रितेश (7) और आर्यन (8) शाम करीब साढ़े चार बजे नहाने के लिए गए थे, जहां वे फिसलकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र में मराठी सीखना जरूरी, लेकिन हिंसा स्वीकार्य नहीं: फडणवीस

अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब चार साल की एक बच्ची ने परिवार को इसके बारे में बताया। तलाशी अभियान के दौरान दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button