पाकिस्तान : बलूचिस्तान में खुफिया सूचना अभियान, 6 आतंकवादी ढेर

कराची, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान में सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आतंकवाद रोधी विभाग के अधिकारी मेहताब रहमानी ने बताया कि मंगलवार को एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े आतंकवादी, मस्तुंग कस्बे के किरदगाब क्षेत्र में मारे गए। रहमानी के अनुसार, इनके इलाके में छिपे होने औऱ हमले की तैयारी करने संबंधित खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।

रहमानी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर अभियान शुरू किया जिसमें छह आतंकवादी मारे गए, हालांकि कुछ पहाड़ों की ओर भागने में सफल रहे। रहमानी ने कहा कि उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। (भाषा)

यह बी पढे़: पाकिस्तान : बलूचिस्तान में चार आतंकवादी ढेर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button