पार्क मेड‍ी वर्ल्ड के शेयर का बाजार में धीमी शुरुआत, करीब चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, आईपीओ में निवेशकों की मजबूत मांग के बावजूद पार्क मेडि वर्ल्ड का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य से नीचे खुला, जिससे शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर में कमजोरी देखी गई, जबकि कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,949.77 करोड़ रुपये रहा। यह सूचीबद्धता निवेशकों के लिए मिश्रित संकेत लेकर आई है, क्योंकि आईपीओ को आठ गुना अभिदान मिला था।

पार्क ब्रांड के तहत अस्पताल चलाने वाली पार्क मेडी वर्ल्ड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 162 रुपये से करीब चार प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 3.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 155.60 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

यह भी पढ़े : बीडीएमए ने केंद्र से एमआईपी को लागू करने में तेजी लाने का किया आग्रह

एनएसई पर इसने 1.97 प्रतिशत फिसलकर 158.80 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,949.77 करोड़ रुपये रहा। पार्क मेडि वर्ल्ड लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन आठ गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 920 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 154-162 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ 770 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और 150 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button