बीआरएस ने छात्रों को धोखा दिया : आदि श्रीनिवास

हैदराबाद, विधानसभा में सरकारी सचेतक आदि श्रीनिवास ने बीआरएस की आलोचना करते हुए कहा कि तेलंगाना आंदोलन में भारास ने हर घर को एक नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन राज्य का गठन होकर सत्ता में आने के बाद नौकरियां नहीं देकर युवाओं के साथ धोखा किया।

आदि श्रीनिवास ने यहां कांग्रेस विधायक दल कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि केसीआर सरकार ने सत्ता के दस वर्षों में ग्रुप 1 की नौकरियां नहीं दीं। अजीब बात है कि सत्ता खोने के बाद बीआरएस नेता बेरोजगारों के प्रति दिखावटी प्रेम दिखा रहे हैं।

सत्ता में आने के बाद प्रजा सरकार ने 70 हजार नियुक्तियां की, लेकिन आंखों के सामने दिख रही इस सच्चाई को भी बीआरएस नेता स्वीकार नहीं करते हुए राजनीति कर रहे हैं। बीआरएस नेता तेलंगाना आंदोलन में त्याग करने वाले युवाओं का अपमान करने जैसी बयानबाजी कर रहे हैं। हर घर को नौकरी देने का वादा करने वाले केसीआर ने अपने परिवार में पांच नौकरियां देकर बेरोजगारों को भुला दिया।

यह भी पढ़ें… पूरी तरह से तालाब ही है बतुकम्मा कुंटा : ए.वी. रंगनाथ

जीवन रेड्डी पर झूठे बयान देने का आरोप

आदि श्रीनिवास ने कहा कि नौकरी भर्ती पर बीआरएस नेताओं को प्रजा सरकार की आलोचना करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में बीआरएस में शामिल होने वाले जीवन रेड्डी ने भी झूठे बयान देना शुरू कर दिया है। जीओ नंबर 7 को रद्द करने की बात जीवन रेड्डी कर रहे हैं, लेकिन इस जीओ का उद्देश्य फीस पुनर्भुगतान राशि को कॉलेज प्रबंधनों के खातों में नहीं, बल्कि सीधे छात्रों के खातों में जमा करना है।

छात्रों और उनके माता-पिता को सीधे भरोसा देना ही हमारी सरकार का उद्देश्य है। जीवन रेड्डी और बीआरएस नेता कॉलेज प्रबंधनों के पक्ष में बोल रहे हैं। कॉलेज प्रबंधनों द्वारा अनियमितताएं न हों, इसके लिए ही फीस पुनर्भुगतान राशि सीधे छात्रों के खातों में जमा कर रहे हैं। सीएम रेवंत रेड्डी पर नाराजगी के चलते जीवन रेड्डी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। बीआरएस नेता अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button