सावन के तीसरे सोमवार का अभिषेक करें शुभ योग में।
सावन का तीसरा सोमवार इस मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को है। तीसरे सावन सोमवार को विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। उस तिथि पर तीन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है- रवि योग, परिघ योग और शिव योग। उस दिन सुबह में भद्रा भी लग रही है और उसका वास धरती पर होगा। इस भद्रा में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, परंतु पूजा पाठ करना शुभ होता है।
शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त
सोमवार की दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।
शुभ योग रवि योग
सुबह 5 बजकर 40 मिनट से शाम के 5 बजकर 35 मिनट तक।
परिघ योग
सोमवार की सुबह से 29 जुलाई, मंगलवार की सुबह 2 बजकर 54 मिनट तक।
शिव योग
पूरे दिन।
यह भी पढ़े: सावन का महीना : पवन करे शोर
भद्रा काल
सुबह 10 बजकर 57 मिनट से रात के
11 बजकर 24 मिनट तक। इस भद्रा का वास धरती पर होगा, इसलिए यह समय पूजा-पाठ के लिए शुभ होगा।
रुद्राभिषेक मुहूर्त
रुद्राभिषेक के लिए सावन का तीसरा सोमवार अच्छा है। इस दिन पूरे समय शिववास होगा। सुबह से ही रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



