जियागुड़ा में पित्ती ट्रस्ट व अग्रवाल सेवा दल का 155वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट, अग्रवाल सेवा दल द्वारा हैदराबाद जायसवाल सेवा समिति के सहयोग से 155वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर जियागुड़ा के शांति नगर स्थित श्री श्लोक दि स्कूल में आयोजित किया गया, जिसका 405 लोगों ने लाभ लिया।

अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर में किम्स सनशाइन अस्पताल द्वारा कार्डियोलॉजी, हड्डी रोग, ईसीजी, 2 डी ईको, बीएमडी, बीपी जाँच, आरबीएस की सेवा प्रदान की गई। डॉ. मणिदीप, डॉ.गायत्री, नर्सिंग स्टाफ रानी, संगीता, भाग्य अनुषा, बीएमडी टेक्नीशियन मोहन एवं अनिल, 2डी ईको अक्षिता एवं मार्केटिंग के उदय कुमार ने सेवा दी।

एलसीएस साधुराम नेत्र अस्पताल दोमलगुड़ा द्वारा 225 लोगों के नेत्रों की निःशुल्क स्क्रीनिंग गई, जिसमें 96 लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही 6 लोगों की मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अजीत कश्यप, एच. भगवान, प्रतीक्षा, के. नरसिंग राव एवं के.भास्कर ने सेवा प्रदान की।

शिविर में सामान्य चिकित्सक डॉ. अखिल्स क्लीनिक के डॉ.अखिल सुगंधी (रुमेटोलॉजी), डॉ. मीनल खिरैया सुगंधी ने सहयोग प्रदान किया। दाँतों की जाँच एसएनआर डेंटल के डॉ.एस. निखिल राज द्वारा, फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज द्वारा प्रदान की गयी। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा एक व्यक्ति की सहायता की गई।

यह भी पढ़ें… महावीर इंटरनेशनल, हैदराबाद केंद्र ने किया सिलाई मशीनों का वितरण

अग्रवाल सेवा दल एवं शिविर संयोजक सुधीर गुप्ता, निखिल रानासरिया, दीपक गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल, हैदराबाद जयसवाल सेवा समिति के देवेन्द्र कुमार जायसवाल, राधारमण, उदय भूषण, स्वरूप कुमार, राजेश बेड़खा, रितेश अमिन्हा, अशोक कुमार, हेमराज, साईनाथ जायसवाल, कमल प्रसाद, स्वयंसेवक अजय तुलस्यान, पवन भुवानिया, जितेन्द्र गोयल, राधेश्याम बियानी, सुमन भुवानिया, अरुणा तुलस्यान, सुनैना नारसरिया, रितु गर्ग, समाजसेवी शंकरलाल यादव, घनश्याम यादव, अग्र महिला मंच की दीपा गर्ग, अंजू गोयल, सरला अग्रवाल, पित्ती लैमिनेशन के सदस्यों ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button