प्रधानमंत्री ने विकसित भारत में महिलाओं के योगदान की सराहना की


असाधारण महिलाओं को प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया समर्पित
इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत भर में महिलाओं के अपार योगदान को सम्मान देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को सौंप दिए हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं।
मोदी ने कहा कि सुबह से ही हम असाधारण महिलाओं द्वारा अपने जीवन के सफर को साझा करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाले प्रेरक पोस्ट देख रहे हैं। “उनका दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और प्रतिदिन हम विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान का सम्मान करते हैं।”

पीएम मोदी ने महिला दिवस पर किया नारी शक्ति का सम्मान
सुबह से ही आप असाधारण महिलाओं द्वारा अपने जीवन के सफर को साझा करने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने वाले प्रेरक पोस्ट देख रहे हैं। ये महिलाएँ भारत के विभिन्न भागों से हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त की है लेकिन इनमें अंतर्निहित है – भारत की नारी शक्ति का कौशल।
उनका दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है। आज और प्रतिदिन हम विकसित भारत को आकार देने में उनके योगदान का सम्मान करते हैं।”
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
