प्रधानमंत्री ने की तमिल नव वर्ष पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उपत्रराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें तमिल नव वर्ष ‘पुथांडु’ के अवसर पर बधाई दी। अधिकारियों ने बताया कि मोदी यहां उपराष्ट्रपति के सरकारी आवास पहुंचे।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर लोगों को पुथांडु, बैसाखी, रोंगाली बिहू, महा बिशुबा पाना संक्रांति, पोइला बोइशाख और विशु के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ये जीवंत पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दिखाते हैं और हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाते हैं।’’

यह भी पढ़े : नारी शक्ति वंदन ऐतिहासिक फैसला : पीएम मोदी

राधाकृष्णन ने कहा कि ये त्योहार नई शुरुआत, फसल की खुशी और लोगों, प्रकृति तथा परंपरा के बीच हमेशा बने रहने वाले संबंधों को दर्शाते हैं। उन्होंने प्रार्थना की, ‘‘ये अवसर सभी के जीवन में मेलजोल, खुशहाली और नई उम्मीद जगाएं।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button