प्रधानमंत्री मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर जाएंगे

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर का 11 जनवरी को दौरा करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ में वर्षभर गतिविधियां आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आठ से 11 जनवरी तक सोमनाथ में अनेक आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियां होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विदेशी आक्रमणकारियों के कई हमलों के बाद पुनर्निर्मित किया गया यह मंदिर भारतीय सभ्यता की अदम्य भावना का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लिखे एक ‘ब्लॉग पोस्ट’ में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सभ्यता की अदम्य भावना का सोमनाथ से बेहतर उदाहरण कोई नहीं हो सकता। यह मंदिर बाधाओं और संघर्षों को पार करते हुए गौरव के साथ खड़ा है।’’(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button