आतंकी फिरोज को पुलिस ने दबोचा

जयपुर, मध्य प्रदेश में 2 महिला नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद आज इनामी आतंकी फिरोज खान उर्फ सब्जी को गिरफ्तार किया गया है। फिरोज जयपुर शहर को सीरियल बम ब्लास्ट से दहलाने वालों में से एक है। वह लंबे समय से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

फिरोज करीब 2 साल से फरार था और आए दिन पुलिस वालों और जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक रहा था। इस बार जानकारी मिली कि आतंकी अपनी बहन के घर ईद मनाने पहुँच रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें… भारत के विरुद्ध आतंकी षड्यंत्र

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि फिरोज जयपुर शहर में ब्लास्ट की साजिश रचने वाला 11 वां आरोपी है। इससे पहले 10 आरोपियों को एनआईए द्वारा अरेस्ट किया जा चुका है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button