पुलिस ने की मंत्री पोन्नम और तुम्मला के वाहनों की जाँच

हैदराबाद, राज्य में शहरी स्थानीय निकायों का चुनाव प्रचार काफी तेज़ी से जारी है। मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद तथा विपक्ष के नेता भी चुनाव प्रचार अभियान में भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस ने मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव और मंत्री पोन्नम प्रभाकर के वाहनों की जाँच की।

बताया जाता है कि कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव और परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर चुनाव प्रचार अभियान में भाग लेने के लिए आज वेमुलवाड़ा पहुँचे। वेमुलवाड़ा नगरपालिका में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में मंत्रियों ने चुनाव प्रचार अभियान में भाग लिया। करीमनगर वेमुलवाड़ा रोड पर रुद्रवरम गाँव के पास पुलिस ने दोनों मंत्रियों तुम्मला नागेश्वर राव और पोन्नम प्रभाकर के वाहनों को रोका और जाँच की। मंत्री और उनके समर्थकों ने इस जाँच में सहर्ष सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें… हेट स्पीच कानून लाया गया तो पहला केस मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर : एन. रामचंदर राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button