साउथ से लेकर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली पूजा हेगड़े
साउथ फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। ऐक्ट्रेस अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। पूजा ने त्रतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ काम किया है और पर्दे पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं पूजा को साउथ की हिट क्वीन भी कहा जाता है पर बॉलीवुड में अब तक उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पाई है।
पूजा हेगड़े मुंबई में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता मंजूनाथ हेगड़े एक क्रिमिनल लॉयर हैं और मां लता हेगड़े एंटरप्रेन्योर हैं। उनके बड़े भाई त्रषभ हेगड़े आर्थोपेडिक सर्जन हैं। वे मूल रूप से उडुप्पी, कर्नाटक से हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा हेगड़े 5 भाषाएं बोलना जानती हैं। वे हिंदी, इंग्लिश, मराठी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु आसानी से बोल लेती हैं।
उनके बारे में एक बात फेमस है वे जिस भाषा की फिल्म में काम करती हैं, अगर उन्हें वो भाषा नहीं आती तो पहले वे उसे बोलना सीख लेती हैं। ऐसा वे इसलिये करती है ताकि वे अपने डायलॉग्स खुद बोलें, किसी से डब ना करवाना पड़े। पूजा हेगड़े ने अपनी स्कूली शिक्षा मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल, मुंबई से की। उन्होंने एमएमके कॉलेज में दाखिला लिया और कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया।
साउथ की हिट मशीन, बॉलीवुड में अब भी इंतजार में पूजा हेगड़े
साथ ही उन्होंने भरतनाट्यम सहित अन्य शास्रीय नफत्य और संगीत का प्रशिक्षण भी लिया है। 2010 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया साउथ 2010 प्रतियोगिता में भाग लिया और वे रनरअप रही। उन्होंने मिस इंडिया साउथ ग्लैमरस हेयर 2010 का खिताब जीता। 2012 में पूजा ने साउथ की सुपरहीरो फिल्म मुगामूडी से डेब्यू किया। फिल्म में उनके हीरो जीवा थे।
फिल्म हिट रही और पूजा को पहचान मिल गई। फिर उन्हें 2014 में नागा चैतन्या के साथ फिल्म ओका लैला कोसम में काम किया। इसके बाद वे मुकुंद नाम की फिल्म में दिखीं। इसके बाद 2016 में पूजा हेगड़े ने त्रतिक रोशन के साथ फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ था और मूवी ने 108 करोड़ का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़े : मोनिका…मोनिका.. गीत में पूजा हेगड़े का विशेष डांस वायरल
फिल्म भले ही फ्लॉप रही पर पूजा हेगड़े के काम को सराहा गया। पूजा हेगड़े ने फिल्म मोहनजोदड़ो के बाद हाउसफुल 4, सर्कस, किसी का भाई किसी की जान, देवा जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया। इसमें हाउसफुल 4 को छोड़कर कोई भी मूवी हिट नहीं हुई, इसका क्रेडिट भी उन्हें नहीं मिला।
वहीं देखा जाए तो साउथ में पूजा हेगड़े ने कई हिट फिल्में दी। उनकी जोड़ी अल्लू अर्जुन, थलपति विजय, प्रभास, महेश बाबू, राम चरण, जूनियर एनटीआर, सूर्या के साथ बनीं और खूब जमीं। इन सभी के साथ उनकी फिल्में सुपरहिट रही। हाल ही में आई रजनीकांत की फिल्म कुली में पूजा का जबरदस्त आइटम डांस था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



