मोनिका…मोनिका.. गीत में पूजा हेगड़े का विशेष डांस वायरल

ऑल इंडिया सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत नई फिल्म कुली अगले महीने रिलीज़ हो रही है। इसमें श्रुति हासन नायिका के रूप में नज़र आएंगी। अब तक इस फिल्म से जुड़े पोस्टर, टीज़र और रिलीज़ हुए पहले सिंगल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब फिल्म कुली का दूसरा सिंगल मोनिका…मोनिका… रिलीज हो गया है, जिसमें खूबसूरत नायिका पूजा हेगड़े अपने ग्लैमरस अंदाज़ में डांस करती नज़र आ रही हैं। खासकर, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन द्वारा दिए गए धमाकेदार संगीत ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। िफलहाल, यह गीत काफी वायरल हो रहा है।


पूजा हेगड़े की पिछली फिल्म रेट्रो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब पूजा हेगड़े बेहद खुश हैं, क्योंकि फिल्म कुली का उनका गीत वायरल हो गया है। इससे दर्शकों में उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें– कुली में आमिर खान का पोस्टर रिलीज़

फिल्म कुली में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक खास भूमिका निभा रहे हैं, उनके साथ कन्नड़ के किच्चा सुदीप और टॉलीवुड के किंग अक्किनेनी नागार्जुना तथा सत्यराज जैसे प्रमुख कलाकार काम कर रहे हैं। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button