कामारेड्डी में किया गया प्रभातफेरी का आयोजन

कामारेड्डी, श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ, कामारेड्डी के तत्वावधान में प्रभातफेरी (गोचरी दया) का आयोजन भगवान महावीर के जयकारों के साथ किया गया। कामारेड्डी में श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ भवन से सिरसिल्ला रोड, तिलक रोड, सुभाष रोड होती हुई प्रभातफेरी स्थानक पहुँची। अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाये। कार्यक्रम में उपप्रवर्तक सिद्धार्थ मुनिजी म.सा. की प्रेरणा से लगभग 50 धर्मप्रेमियों ने भाग लिया।

अवसर पर गुरूदेव सिद्घार्थ मुनीजी ने अपने प्रवचन मे दया धर्म का मुल है, पाप मूल अभिमान है का संदेश दिया और भगवान महावीर का संदेश जीवो और जिने देवो का उपदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निजामाबाद, हैदराबाद, अहमदनगर सावेडी, और उस्मानाबाद से श्रावक और श्राविकाएं पधारे। आयोजकनों ने बताया कि यह आयोजन जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसमें धर्म, संस्कृति, और समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें… तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

इस तरह के आयोजनों से समुदाय में एकता, सहयोग और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में श्री संघ के अध्यक्ष कमलचंद सिसोदिया जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप बोहरा जैन, महामंत्री दिलीपचंद बोहरा जैन और समाज के महिलाएं बच्चे और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button